
खगड़िया की भव्य तिरंगा यात्रा में छाया मेडिकल व टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों का जोश… श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा
खगड़िया की भव्य तिरंगा यात्रा में छाया मेडिकल व टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों का जोश… श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत खगड़िया में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में माधुरी सेवा न्यास द्वारा संचालित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज सह पारा मेडिकल संस्थान, एनएच-31, परमानंदपुर, खगड़िया तथा खगड़िया शिक्षा सेवा न्यास द्वारा संचालित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आवास बोर्ड, खगड़िया के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज सह पारा मेडिकल संस्थान के छात्र-छात्राओं ने डॉ. विवेकानंद एवं इंजीनियर धर्मेंद्र के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
वहीं राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत के नेतृत्व में यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ समाहरणालय परिसर, खगड़िया से जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में दोनों शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, युवा एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया।
मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग-पारा मेडिकल संस्थान के छात्रों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। डॉ. विवेकानंद ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रहित, सेवा भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
वहीं राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों ने भी प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।समाहरणालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राजेंद्र चौक, खगड़िया पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सैकड़ों छात्रों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के माध्यम से युवाओं एवं नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।दोनों शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों की बड़ी भागीदारी से तिरंगा यात्रा और भी भव्य एवं प्रभावशाली बन गई। कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




