खगड़िया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हुआ शहर डीएम विक्रम विरकर के नेतृत्व में निकली यात्रा…‘हर घर तिरंगा अभियान’ में जनभागीदारी की अपील…

खगड़िया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हुआ शहर
डीएम विक्रम विरकर के नेतृत्व में निकली यात्रा…‘हर घर तिरंगा अभियान’ में जनभागीदारी की अपील…

खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/ 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत आज जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर, खगड़िया से राजेंद्र चौक, खगड़िया तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा में सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से शहर का वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा आमजनों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का गौरव एवं दायित्व है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का उद्देश्य जिले के प्रत्येक परिवार एवं नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनभागीदारी किसी भी अभियान की सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों से लेकर युवाओं, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले के लोग राष्ट्रहित से जुड़े आयोजनों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहभागी बन रहे हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अनुशासन एवं उत्साह का परिचय दिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे के रंग से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता की भावना को और प्रबल करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना रहा।

जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि वे 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बना दिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close