खगड़िया: आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय सदर का किया निरीक्षण…लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश…अभिलेखों के संधारण, राजस्व, न्यायालय, नीलाम पत्र एवं निर्वाचन कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

खगड़िया: आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय सदर का किया निरीक्षण…लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश…अभिलेखों के संधारण, राजस्व, न्यायालय, नीलाम पत्र एवं निर्वाचन कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर ने अनुमंडल कार्यालय, सदर खगड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों तथा निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, खगड़िया विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। संबंधित अधिकारियों ने आयुक्त को अनुमंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों की स्थिति तथा निर्वाचन संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। आयुक्त ने कार्यालय की साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यालय परिसर एवं सभी शाखाओं में स्वच्छ एवं सकारात्मक कार्य वातावरण बनाए रखा जाए। महत्वपूर्ण अभिलेखों का सुरक्षित एवं समुचित संधारण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

निरीक्षण के क्रम में विभिन्न शाखाओं में लंबित कार्यों एवं मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े।

न्यायालय से संबंधित वादों की समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा लंबित वादों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

राजस्व कार्यों की भी हुई समीक्षा

राजस्व शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान राजस्व मामलों के निष्पादन, अभिलेखों के संधारण तथा आम नागरिकों से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। हल्का राजस्व एवं अमीन से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्वाचन तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश

आगामी निर्वाचन को लेकर की जा रही तैयारियों की भी आयुक्त ने समीक्षा की। निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने, संबंधित अभिलेख एवं दस्तावेज अद्यतन रखने तथा आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा नीलाम पत्र शाखा से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने नीलाम पत्र मामलों का नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रगति में तेजी लाने को कहा।

जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश

आयुक्त ने कार्यालय के समग्र कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को जवाबदेही, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close