खगड़िया: पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की.. नल-जल से हर पंचायत में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश…सड़क मरम्मत में तेजी लाने पर दिया जोर

खगड़िया: पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की.. नल-जल से हर पंचायत में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश…सड़क मरम्मत में तेजी लाने पर दिया जोर

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड के सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और आम लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में माड़र उत्तरी समेत सदर प्रखंड की सभी पंचायतों में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक बबलू मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां नल-जल योजना में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी समस्या है, वहां तत्काल उसका समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का केंद्र हैं। इसलिए इनके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाएं और सेवाएं लाभुकों तक नियमित रूप से पहुंचनी चाहिए।

बैठक के दौरान अंचल स्तर से जुड़े विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को अंचल के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। लोगों को प्रमाण-पत्र, पर्चा, भूमि एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं खराब सड़कों की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।n जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पंचायतों की जर्जर सड़कों की स्थिति से विधायक को अवगत कराया। इस पर विधायक बबलू मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश खराब सड़कों की मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।

विधायक ने विशेष रूप से भदास की सड़क को लेकर भी सदन को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि भदास की सड़क के निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर देखने की बात कही। बैठक में रहीमपुर उत्तरी, मध्य और दक्षिणी पंचायत और माड़र उत्तर, उत्तरी, रसौंक आदि पंचायत में बिजली की समस्या को भी सदस्यों ने सदन में उठाया। जिसपर विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं विधायक ने क्षेत्र में जहां भी बिजली का तार नीचे की तरफ हो उसे अविलंब ऊंचा करने या हटा कर दूसरी तरफ से ले जाने का निर्देश दिया।

विधायक बबलू मंडल ने बैठक में प्रखंड प्रमुख श्रीमती काजल कुमारी से भी अपील की कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को सहभागी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है। इससे योजनाओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उन्हें धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी।

बैठक में प्रखंड प्रमुख श्रीमती काजल कुमारी, उप प्रमुख सुनील कुमार, बीडीओ श्री पूरण साह, सीओ श्री पुनीत कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close