
खगड़िया: बागमती के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट प्रशासन…डीएम विक्रम विरकर ने चौथम-बेलदौर के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण
खगड़िया: बागमती के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट प्रशासन…डीएम विक्रम विरकर ने चौथम-बेलदौर के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने शनिवार को चौथम एवं बेलदौर प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से नदी के जलस्तर, कटाव की स्थिति तथा बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने तथा स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बागमती नदी के जलस्तर एवं कटाव की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तटबंधों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




