
देशभक्ति का जज्बा दिखाएं, रक्तदान के लिए आगे आएं— नवीन गोयनका की युवाओं से अपील खगड़िया में 15 अगस्त को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
देशभक्ति का जज्बा दिखाएं, रक्तदान के लिए आगे आएं— नवीन गोयनका की युवाओं से अपील
खगड़िया में 15 अगस्त को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट, खगड़िया की ओर से श्री अग्रसेन भवन, लोहापट्टी में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर को लेकर ट्रस्ट के सचिव नवीन गोयनका ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, “देशभक्ति का जज्बा दिखाएं और रक्तदान के लिए आगे आएं। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लें।
उन्होंने विशेष रूप से जिले के नौजवानों और युवा साथियों से अपील की कि वे 15 अगस्त को शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करें आपका रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। आइए, स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लें।”
विदित हो कि मेगा रक्तदान शिविर को लेकर आज ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र नाहर, संस्थापक मनीत सिंह ‘मनु’ एवं विकास कुमार सिंह ने जिलाधिकारी विक्रम विरकर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र नाहर, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोलू, उपाध्यक्ष प्रणव प्रभात, संस्थापक मनीत सिंह ‘मनु’, सचिव नवीन गोयनका एवं कोषाध्यक्ष मृगांक कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




