खगड़िया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर की तैयारी तेज… ह्यूमैनिटी ट्रस्ट ने डीएम विक्रम विरकर को दिया मुख्य अतिथि का आमंत्रण..

खगड़िया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर की तैयारी तेज… ह्यूमैनिटी ट्रस्ट ने डीएम विक्रम विरकर को दिया मुख्य अतिथि का आमंत्रणखगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले वार्षिक रक्तदान शिविर को लेकर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को खगड़िया के जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर, संस्थापक मनीत सिंह मन्नू, सदस्य विकास कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
भेंट के दौरान जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा रक्तदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं डॉ. जैनेन्द्र नाहर ने खगड़िया के समग्र विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जिलाधिकारी के साथ विचार-विमर्श किया।
जिलाधिकारी के सकारात्मक एवं प्रेरणादायक विचारों की प्रतिनिधिमंडल ने सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने जिलेवासियों से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और रक्तदान के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close