खगड़िया: बागमती के कटाव का बढ़ा खतरा… सांसद राजेश वर्मा ने डीएम को लिखा पत्र… उत्तरी व दक्षिणी बहोरवा में तत्काल कटावरोधी कार्य कराने की मांग

खगड़िया: बागमती के कटाव का बढ़ा खतरा… सांसद राजेश वर्मा ने डीएम को लिखा पत्र… उत्तरी व दक्षिणी बहोरवा में तत्काल कटावरोधी कार्य कराने की मांग

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ अलौली प्रखंड के चेराखेरा पंचायत अंतर्गत उत्तरी बहोरवा एवं दक्षिणी बहोरवा गांव में बागमती नदी के लगातार हो रहे कटाव को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी, खगड़िया को पत्र लिखकर तत्काल प्रभावी कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है।
सांसद ने 6 अगस्त को जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार बागमती नदी के कटाव की शिकायत की जा रही है। नदी का कटाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ कृषि योग्य भूमि, आवासीय क्षेत्र, सड़क एवं आवागमन व्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। यह समस्या केवल खेतों के कटाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बड़ी आबादी के प्रभावित होने और जन-धन की क्षति की आशंका भी बनी हुई है।
सांसद राजेश वर्मा ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर तत्काल तकनीकी सर्वेक्षण कराया जाए तथा बागमती नदी के किनारे स्थायी एवं प्रभावी कटावरोधी कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को संभावित नुकसान और विस्थापन से बचाने के लिए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना आवश्यक है।
उन्होंने प्रशासन से अब तक की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का भी अनुरोध किया है, ताकि समस्या के समाधान की प्रगति की लगातार निगरानी की जा सके।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बागमती नदी का कटाव उनके लिए बड़ी चिंता का कारण बनता है। समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू होने से उनकी जमीन और घर सुरक्षित रह सकेंगे तथा भविष्य में संभावित विस्थापन की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।
सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाकर उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close