खगड़िया की धरती पर RLM जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा की अगुवाई में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य अभिनंदन… कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

खगड़िया की धरती पर RLM जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा की अगुवाई में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य अभिनंदन… कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को पटना से मधेपुरा जाने के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का खगड़िया आगमन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मालूम हो कि मंत्री जी का पहला स्वागत एनएच-31 स्थित होटल राजश्री में किया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद तेलिहार में भी जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मंत्री दीपक प्रकाश का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ मंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर RLM जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नेतृत्व में बिहार में पंचायत व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पंचायतों के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। स्वागत कार्यक्रम में बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, मुकेश कुमार सिंह, भदास  मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार, रत्न सिंह, अभिषेक कुमार, रिक्की सहित अन्य राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close