
खगड़िया को मिले नए जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, कौशल कुमार झा का भव्य स्वागत… अररिया से स्थानांतरित होकर संभाला खगड़िया का प्रभार… निवर्तमान जिला अवर निबंधक नवनीत कुमार ने बुके भेंट कर किया अभिनंदन..
खगड़िया को मिले नए जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, कौशल कुमार झा का भव्य स्वागत…
अररिया से स्थानांतरित होकर संभाला खगड़िया का प्रभार… निवर्तमान जिला अवर निबंधक नवनीत कुमार ने बुके भेंट कर किया अभिनंदन..
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 03 अगस्त 2026 को अररिया से स्थानांतरित होकर श्री कौशल कुमार झा ने सोमवार को खगड़िया में जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया। निबंधन कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान जिला अवर निबंधक श्री नवनीत कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर निबंधन कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निबंधन कार्य से जुड़े लोगों ने नए जिला अवर निबंधक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि श्री नवनीत कुमार का स्थानांतरण मधेपुरा जिला अवर निबंधक पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने खगड़िया में अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं निबंधन संबंधी कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, नए जिला अवर निबंधक श्री कौशल कुमार झा के नेतृत्व में निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की उम्मीद व्यक्त की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता कमल गुप्ता, कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संपादक पुरुषोत्तम कुमार “इंकलाब”, प्रवीण अटल (पत्रकार) , समाजसेवी राजेश यादव , संतोष सिन्हा सहित निबंधन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्री कौशल कुमार झा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





