खगड़िया को कहा अलविदा, दिलों में छोड़ गए अपनी अमिट छाप…विदाई-सह-सम्मान समारोह में डीएम विक्रम विरकर सहित अधिकारियों ने जिला अवर निबंधक नवनीत कुमार को दी भावभीनी विदाई…

खगड़िया को कहा अलविदा, दिलों में छोड़ गए अपनी अमिट छाप…विदाई-सह-सम्मान समारोह में डीएम विक्रम विरकर सहित अधिकारियों ने जिला अवर निबंधक नवनीत कुमार को दी भावभीनी विदाई…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 01 अगस्त 2026 को
जिला अवर निबंधक श्री नवनीत कुमार के स्थानांतरण के उपरांत समाहरणालय के मुख्य सभाकक्ष में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी विक्रम विरकर, अपर समाहर्ता आरती, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने श्री नवनीत कुमार के प्रशासनिक कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर समाहर्ता (एडीएम) आरती ने श्री नवनीत कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में श्री नवनीत कुमार ने जिला प्रशासन, सहकर्मियों एवं सभी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खगड़िया में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
ज्ञात हो कि श्री नवनीत कुमार का स्थानांतरण जिला अवर निबंधक, मधेपुरा के पद पर हुआ है। वे सोमवार को अपने उत्तराधिकारी, नवपदस्थापित जिला अवर निबंधक को विधिवत प्रभार सौंपेंगे। समारोह का समापन उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close