
खगड़िया : डीएम विक्रम विरकर ने किया ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ… बोले – —नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को करता है प्रभावित…
खगड़िया : डीएम विक्रम विरकर ने किया ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ… बोले – —नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को करता है प्रभावित…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज 02 अगस्त 2026
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा My Bharat के तत्वावधान में “नशामुक्त युवा, विकसित भारत – संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ कोशी कॉलेज, खगड़िया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त रखने का संकल्प दोहराया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “नशामुक्त युवा, विकसित भारत – संकल्प अभियान” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से नशे से दूरी बनाए रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





