
बिहार में ‘वैश्य आयोग’ गठन की मांग तेज…खगड़िया में वैश्य समाज की प्रेस वार्ता आयोजित… 9 अगस्त को जिला स्तरीय बैठक में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान, सामाजिक एकता व अधिकारों पर जोर.
बिहार में ‘वैश्य आयोग’ गठन की मांग तेज…खगड़िया में वैश्य समाज की प्रेस वार्ता आयोजित…
9 अगस्त को जिला स्तरीय बैठक में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान, सामाजिक एकता व अधिकारों पर जोर…
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज 2 अगस्त को शहर स्थित आर्य समाज मंदिर में वैश्य समाज की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का उद्देश्य वैश्य समाज में एकता स्थापित करने तथा बिहार में “बिहार वैश्य आयोग” के गठन की मांग को लेकर आगे की रणनीति तय करना बताया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित पोद्दार ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्य समाज को संगठित होकर अपनी सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर “एक समाज, एक आवाज” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही बिहार सरकार से राज्य में शीघ्र “बिहार वैश्य आयोग” के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से वैश्य समाज की वास्तविक स्थिति का सर्वेक्षण कराया जाए तथा शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा एवं राजनीतिक भागीदारी से संबंधित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उदय शंकर बिहारी ने कहा कि वैश्य समाज सदैव व्यापार, उद्योग एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी पहचान और अधिकारों के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, वैश्य आयोग के गठन से न केवल वैश्य समाज बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस मांग को लेकर सभी लोगों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया।
वहीं रवि चौरसिया एवं धर्मेंद्र शास्त्री ने आगामी 9 अगस्त को शारदा फार्म हाउस, खगड़िया में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिले के सभी वैश्य समाज के प्रतिनिधियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





