
खगड़िया: चारों तरफ पानी, आंखों में बेबसी… राहत का सहारा लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव…
खगड़िया: चारों तरफ पानी, आंखों में बेबसी… राहत का सहारा लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ बाढ़ के बीच चारों तरफ पानी से घिरे बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने शनिवार, 12 सितंबर को राहत अभियान चलाया। कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में तैयार कराए गए 600 सूखा राशन पैकेट लेकर उन्होंने सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा क्षेत्र के एकनिया गांव, कारूमंडल टोला एवं इंग्लिश टोला पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की।
मालूम हो कि प्रत्येक राहत पैकेट में दो किलो चूड़ा, आधा किलो मुढ़ी, आधा किलो चीनी, एक पैकेट दालमोट एवं एक बड़ा बिस्किट पैकेट रखा गया था। मनोहर कुमार यादव ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और इस संकट की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विदित हो कि इस दौरान मनोहर कुमार यादव ने कहा कि रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के कारूमंडल टोला, इंग्लिश टोला एवं एकनिया दियारा गांव में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार 600 राहत पैकेट बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के सभी गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बाढ़ पीड़ित परिवारों को अभी तक पॉलीथिन शीट अथवा सूखा राशन नहीं मिला है, उनकी समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी से बात की जाएगी और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मनोहर यादव ने कहा कि दियारा क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर हैं। गंगा में बाढ़ के कारण किसानों की फसल डूब गई है और मवेशियों के लिए चारा भी बर्बाद हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बाढ़ प्रभावित पशुपालक परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर भूसा एवं पशुचारा उपलब्ध कराया जाए, किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए तथा जिन परिवारों को अभी तक पॉलीथिन शीट एवं सूखा राशन नहीं मिला है, उन्हें अविलंब राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि रहीमपुर मध्य एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत के कई इलाके भी बाढ़ से प्रभावित हैं और वहां भी सभी जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचना जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आपदा से पीड़ित लोगों तक राहत पहुंचाना प्रशासन और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, ताकि बाढ़ की विभीषिका झेल रहे परिवारों को इस कठिन समय में राहत मिल सके। राहत पैकेट तैयार करने एवं वितरण अभियान में राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या, राजद नेता मो. दिलशाद, जितेंद्र कुमार, पृथ्वी तांती, मनीष कुमार, ललन ठाकुर, मनीष ड्राइवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





