
खगड़िया: पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंट… सैनिक हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा… जिलाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा… एसपी बोले—”मैं भी एक फौजी का बेटा हूं”…
खगड़िया: पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंट… सैनिक हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा… जिलाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा… एसपी बोले—”मैं भी एक फौजी का बेटा हूं”…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिला पूर्व सैनिक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा जिले के समग्र विकास एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी से हुई मुलाकात के दौरान पूर्व सैनिकों ने खगड़िया जैसे पिछड़े जिले को विकसित एवं मॉडल जिला बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, शहीद स्मारक, अनुश्रवण समिति के गठन एवं संचालन, शहीदों की विधवाओं, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों के कल्याण संबंधी मुद्दे प्रमुख रहे। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह से भी शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व सैनिकों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं भी एक फौजी का बेटा हूं। इसलिए पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के प्रति मेरी विशेष संवेदनशीलता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें, उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।” इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव नायब सूबेदार नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश सिंह, कैप्टन राम सकल सिंह, कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, कैप्टन चंद्रवीर ठाकुर, नायब सूबेदार अमरकांत वर्मा, सूबेदार अमर सिंह यादव, हवलदार ललन कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट संजय कुमार यादव, नायब सूबेदार अरविंद प्रसाद सिंह, हवलदार प्रिंस कुमार, हवलदार निरंजन कुमार, हवलदार रमेश ठाकुर, सूबेदार प्रीतम कुमार सिंह, सूबेदार छोटन सिंह, सूबेदार वीरेंद्र कुमार सिंह एवं नायक राजेश कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





