जलजमाव और जाम से जूझ रहे मानसी बाजार की आवाज विधानसभा में गूंजी…विधायक बबलू मंडल ने मांगा स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम व मल्टी लेवल मार्केट… कहा— आधुनिक ड्रेनेज और मल्टी लेवल मार्केट बनने से जलनिकासी, यातायात और व्यापार व्यवस्था को मिलेगा स्थाई समाधान…

जलजमाव और जाम से जूझ रहे मानसी बाजार की आवाज विधानसभा में गूंजी…विधायक बबलू मंडल ने मांगा स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम व मल्टी लेवल मार्केट…

कहा— आधुनिक ड्रेनेज और मल्टी लेवल मार्केट बनने से जलनिकासी, यातायात और व्यापार व्यवस्था को मिलेगा स्थाई समाधान…

खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र मानसी बाजार की वर्षों पुरानी जलजमाव और यातायात जाम की समस्या को लेकर विधानसभा में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शून्यकाल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग किया कि मंजरा धार पर आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तथा मल्टी लेवल मार्केट का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की दोनों प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि मानसी बाजार खगड़िया जिले का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बरसात के दिनों में बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भारी जलजमाव हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित होता है और आम नागरिकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इसके साथ ही बाजार में लगातार बढ़ते वाहनों और सीमित जगह के कारण अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। विधायक ने कहा कि सड़क किनारे असंगठित दुकानों और पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसका सीधा असर स्थानीय व्यापार, आम लोगों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं पर पड़ता है।
विधायक ने कहा कि इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार से मंजरा धार पर आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की मांग की गई है। विधायक ने कहा कि प्रस्तावित ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण से वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा और बाजार में जलजमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। वहीं, मल्टी लेवल मार्केट बनने से व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, पार्किंग की सुविधा विकसित होगी और सड़क पर लगने वाले अतिक्रमण एवं जाम की समस्या में भी कमी आएगी।
मांग में यह भी कहा गया कि इस परियोजना के पूरा होने से मानसी बाजार का सुनियोजित विकास होगा, व्यापार को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हजारों नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही बाजार का स्वरूप भी अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनेगा।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने सरकार से आग्रह किया कि जनहित को देखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना का तकनीकी सर्वे कराकर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि मानसी बाजार को जलजमाव और यातायात जाम जैसी वर्षों पुरानी समस्याओं से स्थायी राहत मिल सके। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी इस मांग से बड़ी उम्मीदें हैं कि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close