माँ कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति ने लिया माता का आशीर्वाद…26 जुलाई की भव्य शोभा यात्रा व निःशुल्क सेवा शिविर की तैयारियां तेज…

माँ कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति ने लिया माता का आशीर्वाद…26 जुलाई की भव्य शोभा यात्रा व निःशुल्क सेवा शिविर की तैयारियां तेज…
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को माँ कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति, खगड़िया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माँ कात्यायनी स्थान पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा आगामी कांवरिया सेवा शिविर एवं 26 जुलाई को आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा की सफलता के लिए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मालूम हो कि समिति के सचिव डॉ. अमित आनन्द, कोषाध्यक्ष मानस मिश्रा तथा सक्रिय सदस्य अरुण सिंह, शेखर साहनी, संजीव प्रकाश, योगेश सिंह एवं निरंजन कुमार ने माता कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना कर सेवा कार्यों के सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि माता की असीम कृपा से इस वर्ष पृथ्वीचक, कुमारसार नहर के पास, जिला मुंगेर में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवरियों की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
इधर, समिति के अध्यक्ष प्रभाकर झा ‘प्रभात’ के नेतृत्व में 26 जुलाई को निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा एवं सेवा शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अध्यक्ष प्रभाकर झा ‘प्रभात’, सचिव डॉ. अमित आनन्द, कोषाध्यक्ष मानस मिश्रा, उपाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, संयुक्त सचिव संजय कुमार, संयोजक संजय मंडलोई, मीडिया प्रभारी नीतीश आज़ाद, अरुण सिंह, निरंजन कुमार, मुखिया आलोक नागर, भोला पांडे, संजय भगत, शिक्षक कैलाश, चंचल झा, प्रभास, पिंटू नागर, संजय यादव, संजीव यादव, संजय सिंह, संजीव प्रकाश, सुमित बाबा, नितेश, पंकज, रंजीत कांत बर्मी, शेखर साहनी, गौतम, गुड्डू सहित समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।
समिति ने बताया कि निःशुल्क सेवा शिविर में श्रद्धालु कांवरियों के लिए शुद्ध पेयजल, ग्लूकोज एवं शरबत, चाय एवं हल्का नाश्ता, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयां, विश्राम की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शिवभक्त कांवरियों को सुरक्षित, सहज एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शोभा यात्रा एवं सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close