गुरु के चरणों में नतमस्तक हुईं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा…पूर्व शिक्षक शैलेन्द्र प्रसाद यादव का किया सम्मान… अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद…गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्श मूल्यों को किया सम्मानित

गुरु के चरणों में नतमस्तक हुईं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा…पूर्व शिक्षक शैलेन्द्र प्रसाद यादव का किया सम्मान…
अंगवस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद…गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्श मूल्यों को किया सम्मानित
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/गुरु के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा का एक प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब जनता दल (यूनाइटेड) की खगड़िया जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अलौली विधानसभा क्षेत्र के रौन निवासी एवं उच्च विद्यालय अलौली के लोकप्रिय पूर्व रसायन शास्त्र शिक्षक, सेवा-निवृत्त शिक्षक आदरणीय श्री शैलेन्द्र प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अपने पूज्य गुरुदेव को अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद और मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु के संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
मुलाकात के दौरान श्री शैलेन्द्र प्रसाद यादव ने भी अनुराधा कुमारी कुशवाहा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद दिया।
यह आत्मीय भेंट भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के उत्कृष्ट मूल्यों को सजीव रूप से प्रतिबिंबित करती है। उपस्थित लोगों ने भी इस भावपूर्ण मिलन की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर जदयू के जिला मीडिया प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, कुमारी निर्मला, राजीव रंजन सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरु-शिष्य परंपरा के इस प्रेरणादायी मिलन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीवंत उदाहरण बताया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close