
प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार खगड़िया पहुंचे सुमित कुमार सिंह…जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई मजबूती : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार खगड़िया पहुंचे सुमित कुमार सिंह…जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई मजबूती : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) के नव मनोनीत प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह के प्रथम खगड़िया आगमन पर गुरुवार को शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सुमित कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकासवादी विचारों और संगठनात्मक अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सुमित कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश मुख्यालय प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी नेतृत्व ने खगड़िया जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को पूरे प्रदेश में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, जिला महासचिव अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, भविष्य कुमार सिंह, राम उदय सिंह, उमा देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत एवं सम्मान समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




