खगड़िया: कौशी एक्सप्रेस ने उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला अवर निबंधक नवनीत कुमार व गोगरी के सब रजिस्ट्रार नवीन कुमार को किया सम्मानित…

खगड़िया: कौशी एक्सप्रेस ने उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला अवर निबंधक नवनीत कुमार व गोगरी सब रजिस्ट्रार नवीन कुमार को किया सम्मानित…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार 22 जुलाई 2026 को जिला अवर निबंधन कार्यालय, खगड़िया में जिला अवर निबंधक श्री नवनीत कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए कौशी एक्सप्रेस साप्ताहिक समाचारपत्र एवं अन्य मीडिया संगठनों की ओर से संपादक पुरुषोत्तम कुमार द्वारा सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि श्री नवनीत कुमार ने 7 जुलाई 2023 को जिला अवर निबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में निबंधन कार्यालय की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है, जिसकी सराहना आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी की जाती रही है। इसके उपरांत गोगरी के सब रजिस्ट्रार श्री नवीन कुमार को भी उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, ईमानदार कार्यशैली एवं जनहित में किए जा रहे सराहनीय योगदान के लिए संपादक पुरुषोत्तम कुमार द्वारा सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। विदित हो कि कौशी एक्सप्रेस साप्ताहिक समाचारपत्र एवं वेब पोर्टल www.koshiexpressnews.com द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को उनके कार्यों के निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके योगदान को समाज के सामने लाना है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close