
बिहार का बढ़ाया मान: ईशा देओल के हाथों ‘आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ बिहार’ सम्मान से नवाजे गए रौशन कुमार सिन्हा…
बिहार का बढ़ाया मान: ईशा देओल के हाथों ‘आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ बिहार’ सम्मान से नवाजे गए रौशन कुमार सिन्हा…
दाउदनगर/पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय कार्य कर रहे दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक रौशन कुमार सिन्हा को प्रतिष्ठित ‘आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ बिहार-2016’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पटना में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया गया।
समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रौशन कुमार सिन्हा को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुकेश मिश्रा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा रोशन कुमार सिन्हा के साथ मंच पर उपस्थित होकर सम्मान ग्रहण किया।
रौशन कुमार सिन्हा पिछले 23 वर्षों से शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने हजारों युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल स्किल, तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को लगातार मिल रहा है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि संस्थान के सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उनका संस्थान निरंतर कार्य करता रहेगा।
उन्होंने बताया कि भविष्य में संस्थान आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर शुरू करेगा, ताकि बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।
रौशन कुमार सिन्हा की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे बिहार के लिए गौरव की बात बताया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




