खगड़िया : जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव की पहल से खत्म हुआ विवाद..कैंजरी पंचायत में ₹45 लाख की सड़क निर्माण योजना को मिली हरी झंडी…7 दिनों में शुरू होगा निर्माण कार्य..

खगड़िया : जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव की पहल से खत्म हुआ विवाद..कैंजरी पंचायत में ₹45 लाख की सड़क निर्माण योजना को मिली हरी झंडी…7 दिनों में शुरू होगा निर्माण कार्य..

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलदौर प्रखंड की कैंजरी पंचायत स्थित अपने निर्वाचित जिला परिषद क्षेत्र संख्या-11 में जिला परिषद की अनुशंसा से स्वीकृत ₹45 लाख की सड़क निर्माण योजना का स्थल निरीक्षण किया।
मालूम हो कि यह महत्वपूर्ण जनहितकारी सड़क निर्माण योजना स्थानीय स्तर पर उत्पन्न कुछ विवादों के कारण लंबे समय से लंबित थी। जिला परिषद अध्यक्ष ने मौके पर सभी संबंधित पक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत बैठक कर विवाद के सभी पहलुओं पर चर्चा की। आपसी सहमति एवं सकारात्मक पहल के बाद विवाद का समाधान करा लिया गया, जिससे अब सड़क निर्माण का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने क्षेत्र की जनता से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी अपेक्षाओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और आगामी सात दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू होना सुनिश्चित हो गया है।
जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क निर्माण योजना को धरातल पर उतारने में पूर्व विधायक रणवीर यादव का मार्गदर्शन एवं सहयोग लगातार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रणवीर यादव हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं तथा उनके सहयोग से लंबे समय से लंबित इस योजना का रास्ता साफ हो सका है।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा को आपसी संवाद और सहयोग से दूर कर क्षेत्र के विकास को गति देना ही उनका उद्देश्य है।
अंत में श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने क्षेत्रवासियों के स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close