
रमा डेंटल केयर के द्वितीय स्थापना दिवस पर बच्चों के लिए निःशुल्क दंत जांच शिविर…100 से अधिक बच्चों की हुई जांच…
रमा डेंटल केयर के द्वितीय स्थापना दिवस पर बच्चों के लिए निःशुल्क दंत जांच शिविर…100 से अधिक बच्चों की हुई जांच…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ रमा डेंटल केयर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए निःशुल्क दंत जांच एवं दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच की गई तथा उन्हें सही तरीके से ब्रश करने, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. के. कनिका ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही अच्छी मौखिक स्वच्छता की आदत विकसित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बचपन में सीखी गई अच्छी आदतें जीवनभर साथ रहती हैं और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शिविर के दौरान बच्चों को दांतों की नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया तथा प्रोत्साहन स्वरूप टूथपेस्ट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की। रमा डेंटल केयर की ओर से भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




