
सहरसा: जदयू की वरिष्ठ नेत्री स्मिता सिन्हा बनीं बिहार प्रदेश संगठन सचिव…कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सहरसा: जदयू की वरिष्ठ नेत्री स्मिता सिन्हा बनीं बिहार प्रदेश संगठन सचिव…कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सहरसा/कौशी एक्सप्रेस: जनता दल (यूनाइटेड) की वरिष्ठ नेत्री एवं सहरसा की सक्रिय सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता श्रीमती स्मिता सिन्हा को पार्टी का बिहार प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मिता सिन्हा का संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा, सक्रियता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनका मनोनयन शीर्ष नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है और इससे संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि स्मिता सिन्हा के नेतृत्व में जदयू संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा बिहार के कार्यकर्ताओं की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंचेगी।
साथ ही कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफा, पूर्व मंत्री रंजू गीता, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता तथा सहरसा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का यह निर्णय संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




