खगड़िया: नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है: अर्चना कुमारी 

खगड़िया: नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है: अर्चना कुमारी

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या-08 एवं वार्ड संख्या-31 में करीब ₹34 लाख 68 हजार 53 की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया। इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन तथा जल निकासी की सुविधा मिलेगी।
सबसे पहले नगर सभापति ने वार्ड संख्या-08 में लगभग ₹27 लाख 48 हजार 53 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण योजना का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दौरान जर्जर सड़क और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी। नई पीसीसी सड़क बनने से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इसके बाद नगर सभापति ने वार्ड संख्या-31 स्थित बलुआही बस स्टैंड के समीप लगभग ₹7 लाख 20 हजार की लागत से निर्मित आरसीसी नाला का उद्घाटन किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि नाला निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा बरसात के समय होने वाले जलजमाव से राहत मिलेगी। साथ ही बस स्टैंड परिसर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाओं का उद्घाटन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला किसी भी शहर के विकास की रीढ़ होते हैं, इसलिए इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के योजनाबद्ध तरीके से सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पार्क, पोखर सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित की योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लाभ नगरवासियों को मिलेगा।
नगर सभापति ने अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, वार्ड पार्षद प्रणव कुमार, वार्ड पार्षद ऋतुराज कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, धर्मवीर सहनी, कुंजबिहारी पासवान, राजेश कुमार सहनी, निरंजन ठाकुर, चंदन चौधरी, दिनेश सहनी, बबलू सहनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद द्वारा लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी तथा आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close