शिक्षक दंपति के बेटे वैभव वात्सल्य ने बढ़ाया खगड़िया का मान… 70वीं BPSC में 37वीं रैंक हासिल कर बने SDM…

शिक्षक दंपति के बेटे वैभव वात्सल्य ने बढ़ाया खगड़िया का मान… 70वीं BPSC में 37वीं रैंक हासिल कर बने SDM…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के शिक्षक दंपति के पुत्र वैभव वात्सल्य ने 70th Bihar Public Service Commission Examination में शानदार सफलता हासिल करते हुए 37वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
मालूम हो कि वैभव वात्सल्य अलौली प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार एवं प्रभारी प्राध्यापिका स्मिता कुमारी के पुत्र हैं। वर्तमान में वे उड़ीसा सरकार में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने Indian Institute of Technology Patna से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।
वैभव की इस उपलब्धि पर परिवार सहित जिले भर में हर्ष का माहौल है। चाचा राजेश यादव ने कहा कि वैभव वात्सल्य की यह सफलता पूरे परिवार और खगड़िया जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का हौसला देगी। इस सफलता पर जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, पूर्व विधायक रणवीर यादव, भाई अर्चित, रचित ऋषि समेतकई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।लोगों ने कहा कि वैभव वात्सल्य की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अलौली प्रखंड के आनंदपुर पंचायत में खुशी की लहर
खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर पंचायत सहित आसपास के गांवों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस अवसर पर गांव के कई प्रमुख लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इनमें चंद्रशेखर आजाद, सत्यदेव आजाद, श्रीकांत आजाद, श्री प्रकाश यादव, देवव्रत प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, बृजेश यादव, उमेश यादव, कृष्णा देव यादव, कपिल देव यादव, राजकुमार यादव, अरुण आजाद, उमाशंकर यादव, संजय यादव, सुरेश यादव, अरविंद अमर यादव, विक्रांत यादव, पप्पू देव यादव, अमित यादव, विनोद यादव, दिवाकर यादव एवं रुदल यादव सहित आनंदपुर पंचायत के सभी लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस खुशी को साझा किया और पूरे पंचायत क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close