भावुक विदाई में छलका अपनापन : डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ साक्षी कुमारी को खगड़िया कभी नहीं भूलेगा : अर्चना कुमारी…कुछ रिश्ते पद से नहीं, सेवा और व्यवहार से बनते है: ज्योतिष मिश्रा 

भावुक विदाई में छलका अपनापन : डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ साक्षी कुमारी को खगड़िया कभी नहीं भूलेगा : अर्चना कुमारी…

कुछ रिश्ते पद से नहीं, सेवा और व्यवहार से बनते है : ज्योतिष मिश्रा 

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद खगड़िया की सभापति अर्चना कुमारी की पहल पर शहर के मंडप विवाह भवन में जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने तीनों अधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अधिकारियों के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि खगड़िया के विकास, प्रशासनिक सुधार एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में तीनों अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी नवीन कुमार के कार्यकाल में विकास योजनाओं को गति मिली, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ी तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान दिया। एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने भी अपने कार्यकाल में अनुशासन, संवेदनशीलता एवं प्रभावी पुलिसिंग की मिसाल प्रस्तुत की। अर्चना कुमारी ने कहा, “कुछ अधिकारी केवल अपने पद से नहीं बल्कि अपने कार्यों और व्यवहार से जनता के दिलों में जगह बनाते हैं। नवीन कुमार जी, राकेश कुमार जी एवं साक्षी कुमारी जी ऐसे ही अधिकारियों में शामिल हैं। खगड़िया की जनता इनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगी।” अपने संबोधन में जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि खगड़िया की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक सहयोगियों का जो स्नेह और सहयोग उन्हें मिला, वह उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया में बिताया गया समय उनके प्रशासनिक जीवन की महत्वपूर्ण यादों में शामिल रहेगा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि खगड़िया में कार्य करने का अनुभव बेहद संतोषजनक और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में जनता और जनप्रतिनिधियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने कहा कि खगड़िया की जनता का विश्वास और सम्मान उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। यहां के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा उनके साथ रहेगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल, राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार, खगड़िया विधायक बाबूलाल शौर्य, नगर सभापति अर्चना कुमारी, सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार, मुखिया नंदकेश कुमार (मुन्ना प्रताप), मुखिया अनिल सिंह, मुखिया राजेश कुमार सिंह, कोशी साइंस क्लासेस के डायरेक्टर राजीव कुमार चौहान, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर प्रभात, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. एच. प्रसाद, डॉ. अमित आनंद, प्रसिद्ध संगीतकार धीरजकांत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्यों और जनसरोकारों के कारण लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लेते हैं। तीनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में यही पहचान बनाई है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने अधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह का समापन आत्मीय विदाई, शुभकामनाओं और भावुक माहौल के बीच हुआ। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार एवं एसडीपीओ साक्षी कुमारी का कार्यकाल खगड़िया के प्रशासनिक इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close