वर्दी का जुनून रंग लाया: 20 साल वायु सेना में देशसेवा करने वाले खगड़िया के राजू कुमार अब बने डीएसपी…राजू कुमार की सफलता पर खगड़िया गौरवान्वित, युवाओं के लिए बने प्रेरणा : मनोहर यादव

वर्दी का जुनून रंग लाया: 20 साल वायु सेना में देशसेवा करने वाले खगड़िया के राजू कुमार अब बने डीएसपी…

राजू कुमार की सफलता पर खगड़िया गौरवान्वित, युवाओं के लिए बने प्रेरणा : मनोहर यादव

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/  जिले के लिए गौरव की खबर सामने आई है। राजेन्द्र नगर, खगड़िया निवासी राजाराम साहु के पुत्र राजू कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। राजू कुमार, बलुआही निवासी शिक्षक प्रद्युम्न कुमार प्रसून के छोटे बहनोई हैं।
राजू कुमार की सफलता की कहानी संघर्ष, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल है। उन्होंने भारतीय वायु सेना में लगातार 20 वर्षों तक देश सेवा की। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू की और 63वीं बीपीएससी परीक्षा में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए। इसके बाद 64वीं बीपीएससी में राजस्व पदाधिकारी के पद पर भी सफलता हासिल की।
हालांकि, राजू कुमार का सपना केवल प्रशासनिक पद हासिल करना नहीं था। उनका लक्ष्य वर्दी पहनकर समाज और देश की सेवा करना था। भारतीय वायु सेना में दो दशक तक वर्दी में देश की रक्षा करने के बाद उनकी इच्छा थी कि वे आगे भी जनता की सेवा वर्दी वाले पद पर ही करें। इसी दृढ़ संकल्प और कठिन मेहनत के बल पर उन्होंने 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता हासिल कर डीएसपी पद प्राप्त किया और अपना सपना साकार कर दिखाया।
राजू कुमार की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य रूबी कुमारी, शिवराज यादव, पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, सिंटू सिन्हा सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनोहर कुमार यादव ने कहा कि राजू कुमार की यह सफलता पूरे खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह साबित करता है कि सच्ची लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
यह सफलता युवाओं के लिए संदेश है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

 

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close