
खगड़िया में “B MART ” का भव्य शुभारंभ…अब एक ही छत के नीचे मिलेगी ग्रोसरी, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक व डेयरी उत्पादों की पूरी रेंज
खगड़िया में “B MART ” का भव्य शुभारंभ…अब एक ही छत के नीचे मिलेगी ग्रोसरी, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक व डेयरी उत्पादों की पूरी रेंज
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस / शहर के राजेंद्र नगर, DAV चौक स्थित नए प्रतिष्ठान “बी मार्ट” का शुक्रवार 19 जून 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से अब स्थानीय लोगों को ग्रोसरी, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक एवं डेयरी आइटम्स सहित दैनिक उपयोग की तमाम जरूरी वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर त्रिभुवन भास्कर कुमार हैं।
उद्घाटन से पूर्व विधिवत सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के उपरांत त्रिभुवन भास्कर कुमार की माता एवं परिजनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह, उल्लास और खुशी से भरा नजर आया।
उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान में खरीदारी करने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न उत्पादों की खरीदारी करते दिखाई दिए। प्रतिष्ठान की आकर्षक साज-सज्जा, व्यवस्थित काउंटर और उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता लोगों को खासा प्रभावित करती नजर आई।
प्रोपराइटर त्रिभुवन भास्कर कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित एवं किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी रखा गया है, जिससे लोगों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बी मार्ट में ग्राहकों को घर-परिवार की जरूरतों से जुड़ी लगभग हर जरूरी वस्तु एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि लोगों को अलग-अलग दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
इस अवसर पर आमंत्रित सदर विधायक बबलू मंडल, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, किसान पुत्र हेमंत कुशवाहा , सुनील सिंह (शिक्षक, DAV Public School) सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भास्कर कुमार एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




