
खगड़िया: अपर्णा इंटरप्राइजेज के सीसीटीवी सेल्स एंड सर्विस सेंटर का हुआ शुभारंभ…सुरक्षा और विश्वास की मजबूत डोर है सीसीटीवी, बदलते दौर की अहम जरूरत : बबलू मंडल, विधायक
खगड़िया: अपर्णा इंटरप्राइजेज के सीसीटीवी सेल्स एंड सर्विस सेंटर का हुआ शुभारंभ…
सुरक्षा और विश्वास की मजबूत डोर है सीसीटीवी, बदलते दौर की अहम जरूरत : बबलू मंडल, विधायक
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आधुनिक तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कचहरी रोड स्थित सीसीटीवी सेल्स एण्ड सर्विस, अपर्णा इंटरप्राइजेज का विधिवत शुभारंभ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आज का यह अवसर केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, विश्वास और आधुनिक तकनीक के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरा केवल निगरानी का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि जहाँ निगाहें नहीं पहुँच पातीं, वहाँ सीसीटीवी की नजर पहुँच जाती है। सुरक्षा की यह मजबूत डोर घर, कार्यालय, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।” उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ सुरक्षा के मायने भी बदल रहे हैं और जो तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलते हैं, वही प्रगति की राह पर आगे बढ़ते हैं।
उन्होंने अपर्णा इंटरप्राइजेज की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान खगड़ियावासियों को गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी उत्पादों के साथ बेहतर सर्विस और तकनीकी समाधान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए जिले में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
समारोह के दौरान विधायक ने संस्थान के संचालक सरोज कुमार एवं उनकी पूरी टीम को शुभारंभ की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
मौके पर जदयू नेता राजकुमार फोगला, दीपक सिन्हा, नीलम वर्मा, सुनीत कुमार चौधरी, उमेश सिंह पटेल, अनिल जयसवाल, चन्दन कुमारी, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उदय प्रसाद सिंह, वीणा पासवान, ममता जायसवाल, मनोज कुमार सिंह, देवधर प्रसाद सिंह, कैप्टन योगेन्द्र प्रसाद सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह,मदन मोहन मेहता,सहित भाजपा नेता जितेंद्र यादव, डॉ. इन्दूभूषण कुशवाहा, समाजसेवी सुभाषचंद्र जोशी, रामप्रकाश सिंह, प्रभात शर्मा, जितेंद्र पटेल, ललित चौधरी, विनय सिंह रोशन, फिरदोस आलम, मुन्नी जयसवाल, रेणु कुमारी पटेल, पंकज चौधरी,अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, रंजन कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, संतोष कुमार साह, नवनीत कुमार सिंह, विकास कुमार चौधरी, अनुज सौरव समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने अपर्णा इंटरप्राइजेज की इस पहल को जिले में सुरक्षा जागरूकता और आधुनिक तकनीकी सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहा।सदर विधायक ने इसी मार्ग में न्यू गंगा राम मिष्ठान प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




