खगड़िया में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद का धरना… सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा : मनोहर यादव

खगड़िया में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद का धरना… सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा : मनोहर यादव

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बीते मंगलवार 9 जून 2026 को को खगड़िया सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में केंद्र एवं बिहार सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना में महंगाई, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की, जबकि संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजय यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार प्रश्नपत्र लीक होने से छात्रों और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वर्षों की मेहनत के बाद भी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। साथ ही बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है। पेंशनधारियों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है तथा कई सरकारी कर्मियों और शिक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
संचालन कर रहे सुजय यादव एवं आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने कहा कि बिहार में उद्योग-धंधों का अभाव है, जिससे युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराध पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में कार्य कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
धरना कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, युवा राजद प्रदेश महासचिव नीरज यादव, जिला महासचिव शकलदीप यादव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, शिल्पकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, जिला कोषाध्यक्ष आमिर खान, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंभू पौद्दार, नगर प्रधान महासचिव सन्नी चंद्रवंशी, रोहित साव, राजेश यादव, पंकज यादव, बिजेंद्र यादव, मिथलेश यादव, प्रफुल्लचंद्र घोष, सुनीता देवी, अभिजीत सिंह, राजा कुमार सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close