खगड़िया के मछुआरों को बड़ी सौगात… 90% अनुदान पर 8 को फिशिंग बोट…. इतना ही नहीं 42 लाभुकों को मिला जाल पैकेज

खगड़िया के मछुआरों को बड़ी सौगात… 90% अनुदान पर 8 को फिशिंग बोट…. इतना ही नहीं 42 लाभुकों को मिला जाल पैकेज
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/राज्य सरकार की नाव-जाल पैकेज वितरण योजना के तहत खगड़िया जिले के मछुआरों को बड़ी राहत मिली है। आज बुधवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 90 प्रतिशत अनुदान पर 08 मछुआरों को फिशिंग उडेन बोट प्रदान की गई, जबकि 42 मछुआरों के बीच फेंका जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक खगड़िया बबलु मंडल, विधायक परबत्ता बाबूलाल शौर्य तथा जिलाधिकारी नवीन कुमार की मौजूदगी में लाभुकों को सामग्री वितरित की गई।
योजना के तहत लाभार्थियों को फिशिंग उडेन बोट के साथ लाइफ जैकेट, आइस बॉक्स एवं लाइफ रॉफ्ट भी उपलब्ध कराया गया। वहीं फेंका जाल योजना के लाभुकों को एक फेंका जाल और आइस बॉक्स दिया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना पारंपरिक मछुआरों एवं मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्यों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल है। इससे मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य मछुआरों को उनके पेशे के अनुरूप आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार लाना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुगंध, जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर साफी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी नवीन कुमार समेत विभागीय अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य और मत्स्यपालक मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close