
खगड़िया: महिला जदयू बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा का बड़ा संदेश… महिलाओं की ताकत से और मजबूत होगा संगठन..
खगड़िया: महिला जदयू बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा का बड़ा संदेश… महिलाओं की ताकत से और मजबूत होगा संगठन..
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ बुधवार 27 मई को
शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में महिला जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय ने की, जबकि संचालन सदर प्रखंड अध्यक्ष ममता जायसवाल ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को तेज करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक की मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, जो सुशासन सरकार की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।
उन्होंने महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय को सक्षम एवं सक्रिय संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति की सदस्य नीलम वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के सच्चे हितैषी हैं। उनके नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में राका सहाय ने कहा कि महिला जदयू आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करेगी तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, पार्वती देवी, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, गीता कुमारी, वंदना भारती, बॉबी गांधी, सुधा कुमारी, मीना देवी, उमा देवी, लालपरी देवी, चंद्रकला देवी, उषा देवी, मीरा कुमारी एवं राधा देवी सहित महिला जदयू की कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने संगठन की मजबूती और महिला सहभागिता बढ़ाने को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




