खगड़िया: सदर विधायक बबलू मंडल की पहल रंग लाई…सदर अस्पताल जलजमाव समाधान की राह साफ…16.76 करोड़ की योजना तैयार

खगड़िया: सदर विधायक बबलू मंडल की पहल रंग लाई…सदर अस्पताल जलजमाव समाधान की राह साफ…16.76 करोड़ की योजना तैयार

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग समिति की समीक्षा बैठक में सोमवार को खगड़िया जिले से जुड़े शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भूमि संबंधी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं तथा मेडिकल कॉलेज निर्माण जैसे अहम विषयों को मजबूती से उठाया।


बैठक की सबसे प्रमुख चर्चा खगड़िया सदर अस्पताल में जलजमाव की स्थायी समस्या को लेकर हुई। विधायक बबलू मंडल के पूर्व अनुरोध के आलोक में बीएमआईसीएल द्वारा अस्पताल परिसर में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु 16 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किए जाने की जानकारी दी गई।
बीएमआईसीएल के महाप्रबंधक विजय कुमार ने समिति को बताया कि परियोजना तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया में है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विधायक बबलू मंडल ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलजमाव से मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल परिसर में मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में विधायक ने सदर अस्पताल में अतिरिक्त सर्जन की नियुक्ति की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि जिले में गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण कई मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर विधायक ने जिले के उत्क्रमित विद्यालयों में भवन एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में पर्याप्त कमरों का अभाव होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छात्र-शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर समिति सभापति मनोरंजन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे बिहार में ऐसे विद्यालयों की पहचान कर भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
विधायक ने विद्यालयों की अतिक्रमित भूमि की पैमाइश, विद्यालय भवनों पर भू-दाताओं के नाम अंकित करने तथा सभी स्कूलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग एवं आरओ सिस्टम लगाने की भी मांग की।
वहीं, खगड़िया मेडिकल कॉलेज निर्माण के मुद्दे पर अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इस पर विधायक ने संतोष जताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
बैठक में समिति सभापति मनोरंजन सिंह, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत कई जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक बबलू मंडल ने कहा कि वे खगड़िया के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े हर मुद्दे को लगातार सरकार और विभागीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहेंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close