
माँ कात्यायनी धाम यात्रा के दौरान मंत्री रत्नेश सदा का गर्मजोशी से स्वागत… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अगुवाई में जुटा जदयू कुनबा…
माँ कात्यायनी धाम यात्रा के दौरान मंत्री रत्नेश सदा का गर्मजोशी से स्वागत… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अगुवाई में जुटा जदयू कुनबा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 25 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा के खगड़िया आगमन पर जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया। पटना से शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम में पूजा-अर्चना के लिए जाते समय जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एनएच-31 स्थित नन्हकू मंडल टोला के सैनिक ढाबा परिसर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “रत्नेश सदा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल एवं निर्मला कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. शहाब उद्दीन, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र महतो, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं संसारपुर ढाला, मानसी लोहिया चौक एवं कात्यायनी धाम में भी मंत्री रत्नेश सदा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इन स्थानों पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, उमेश सिंह पटेल, उदय प्रसाद सिंह, राजेश सिंह मुखिया, जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मानसी नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन कुमार, चौथम प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक राय सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता स्वागत में शामिल हुए।
इसके बाद मंत्री रत्नेश सदा ने शक्तिपीठ माता कात्यायनी धाम पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। सीमावर्ती क्षेत्र नन्हकू मंडल टोला से लेकर कात्यायनी धाम तक जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिला आपदा पदाधिकारी सुश्री रीया कुमारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड दल-बल के साथ व्यवस्था संभालते दिखाई दिए।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




