15 वर्षों की परेशानी खत्म: विद्याधार में ₹15 लाख की आरसीसी पुलिया का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन….छठ व्रतियों व स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत…बरसात-बाढ़ में अब सुगम होगा आवागमन

15 वर्षों की परेशानी खत्म: विद्याधार में ₹15 लाख की आरसीसी पुलिया का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन….छठ व्रतियों व स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत…बरसात-बाढ़ में अब सुगम होगा आवागमन
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 अंतर्गत विद्याधार में वर्षों से लंबित एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया। नगर सुरक्षा तटबंध से गंडक नदी जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी पुलिया का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। पुलिया निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा गया।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले करीब 15 वर्षों से पुलिया के अभाव में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात एवं बाढ़ के दिनों में सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता था। इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को भी परेशानियों से गुजरना पड़ता था।
लोगों ने बताया कि यह मार्ग छठ पर्व के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु एवं छठ व्रती इसी रास्ते से गंडक नदी घाट पहुंचते हैं। पुलिया नहीं होने के कारण कीचड़, जलभराव और खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था, जिससे छठ व्रतियों को काफी दिक्कतें होती थीं। अब पुलिया निर्माण के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर परिषद द्वारा करीब ₹15 लाख की लागत से आधुनिक आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया गया है। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी और बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या में कमी आएगी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल पुलिया का उद्घाटन नहीं, बल्कि 15 वर्षों से लोगों की परेशानी का समाधान है। स्थानीय नागरिकों एवं छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए इस योजना को प्राथमिकता दी गई।”
उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाला, पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद कविता देवी, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, पूर्व उपसभापति विनय पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद महेश यादव, धर्मेंद्र शास्त्री, गुगु यादव, उज्ज्वल, बिलो यादव, अर्जुन यादव, उमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं नगर सभापति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों से अब वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान धरातल पर दिखाई देने लगा है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close