खगड़िया दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री मदन सहनी…जदयू कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत : जिलाध्यक्ष 

खगड़िया दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री मदन सहनी…जदयू कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत : जिलाध्यक्ष 

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आज मंगलवार 19 मई को जिले के चातर, अमनी एवं तेलौंछ सहित विभिन्न पंचायतों में आमजन की समस्याओं के निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान हेतु सरकारी स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर के विधिवत उद्घाटन एवं शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने खगड़िया परिसदन पहुंचे बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी का जदयू एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा तथा राज्य नागरिक परिषद सदस्य पप्पू सिंह निषाद का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र,पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया तथा जिले के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।
जदयू नेताओं ने प्रभारी मंत्री का खगड़िया आगमन जिले के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने वाला बताया।
स्वागत करने वालों में जदयू सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू नेता अरुण कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल, प्रदेश नेत्री नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रदेश नेता उमेश सिंह पटेल, सुशांत यादव, सुबोध यादव, दीपक सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाब उद्दीन, निर्मला कुमारी, जदयू प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव प्रभाकर चौधरी ‘मंटून’, महासचिव राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, पप्पू देव सिंह, लोजपा नेता छोटू पोद्दार, धनिक लाल दास, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, राजवर्धन कुशवाहा, लोजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष निशांत प्रताप, लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, ममता जायसवाल, संतोष कुमार साह,पार्वती देवी, वंदना भारती सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close