खगड़िया: पंचायत स्तर पर 19 मई से शुरू होगा “सहयोग शिविर”…आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान… हर माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को लगेगा पंचायतवार शिविर… प्रशासन ने पूरी की तैयारी

खगड़िया: पंचायत स्तर पर 19 मई से शुरू होगा “सहयोग शिविर”…आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान… हर माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को लगेगा पंचायतवार शिविर… प्रशासन ने पूरी की तैयारी
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन खगड़िया द्वारा पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” की शुरुआत 19 मई 2026 से की जा रही है। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देश पर सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन अथवा उसके निकट सार्वजनिक स्थल पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आम लोगों के बैठने, पेयजल, छाया एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
इस सहयोग शिविर में राजस्व, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, अतिक्रमण, लोक शिकायत, पुलिस प्रशासन, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा तथा आवेदकों को पावती भी दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि 01 जनवरी 2026 से लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का पंचायतवार वर्गीकरण कर शिविर से पूर्व उनके निष्पादन की कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को भूमि विवाद, एफआईआर, चार्जशीट, दाखिल-खारिज एवं मापी से जुड़े मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया है।
शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा समाचार पत्र, सोशल मीडिया, फेसबुक लाइव, बैनर-पोस्टर एवं प्रचार वाहनों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें जीविका, आईसीडीएस, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
शिविर में प्राप्त शिकायतों की निगरानी एवं समाधान के लिए “शिविर संवाद समाधान पोर्टल” का उपयोग किया जाएगा। संबंधित वरीय पदाधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा करेंगे तथा लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
19 मई को प्रथम चरण में इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:
अलौली – गौड़ाचक पंचायत
बेलदौर – तेलिहार एवं बेलानोबाद
मानसी – अमनी एवं बलहा
परबत्ता – खजरैठा एवं बन्देहरा
खगड़िया – बरैय एवं धुशमरी बिशनपुर
गोगरी – गोगरी एवं बोरना
चौथम – मध्य बोरने एवं तेलौछ पंचायत
जिला प्रशासन, खगड़िया ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन दें तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close