दर्द से राहत का सुनहरा मौका: 23 मई को एस एन मेडिकेयर के निःशुल्क BMD कैंप में होगा विशेषज्ञ इलाज — डॉ. राहुल

दर्द से राहत का सुनहरा मौका: 23 मई को एस एन मेडिकेयर के निःशुल्क BMD कैंप में होगा विशेषज्ञ इलाज — डॉ. राहुल

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के गोगरी-जमालपुर क्षेत्र में लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करने और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एस एन मेडिकेयर द्वारा आगामी 23 मई 2026 (शनिवार) को विशाल निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जमालपुर गोगरी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के समीप लगाया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में जिले के प्रसिद्ध हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार (MBBS, D.Ortho, DNB Ortho) अपनी अनुभवी चिकित्सकीय टीम के साथ मौजूद रहेंगे। शिविर में अत्याधुनिक तकनीक से हड्डियों की मजबूती की जांच की जाएगी तथा मरीजों को मुफ्त परामर्श एवं दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि आज के समय में बदलती जीवनशैली और शारीरिक निष्क्रियता के कारण हड्डियों की कमजोरी, जोड़ों का दर्द और रीढ़ संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष, 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं, लंबे समय से दवा लेने वाले मरीज तथा कमर, घुटने, गर्दन और कंधे के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए बीएमडी जांच बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस जांच के माध्यम से ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की कमजोरी एवं फ्रैक्चर के खतरे का समय रहते पता लगाया जा सकता है। शिविर में हड्डी जोड़ रोग, रीढ़ रोग एवं नस रोग से संबंधित मरीजों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। कमर दर्द, घुटने का दर्द (आर्थराइटिस), गर्दन दर्द (सर्वाइकल), कंधे का दर्द एवं नसों की समस्या से पीड़ित मरीज इस कैंप में पहुंचकर विशेषज्ञ सलाह ले सकते हैं।
डॉ. राहुल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों के वैसे मरीजों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है, जो हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण सही इलाज नहीं करा पाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय पर जांच कराकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचें।
आयोजकों के अनुसार शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग लाभ उठा सकते हैं। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9931848494 जारी किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं परामर्श का लाभ उठाने की अपील की है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close