
खगड़िया: महेशखूंट में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक आयोजित… संगठन विस्तार व प्रशिक्षण वर्ग पर हुई चर्चा…
खगड़िया: महेशखूंट में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक आयोजित… संगठन विस्तार व प्रशिक्षण वर्ग पर हुई चर्चा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) खगड़िया की जिला बैठक का आयोजन महेशखूंट स्थित कार्तिक मंदिर परिसर में किया गया। बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग, संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की।
बैठक के दौरान बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में भेजने हेतु सूची तैयार की गई। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष बल दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मातृशक्ति की प्रांत संयोजिका अनीता गुप्ता ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक चुनौतियों का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
बैठक में विहिप के प्रांत टोली सदस्य विलास चन्द्र सिंह, जिला संरक्षक अशोक चौरसिया, संघ के जिला प्रचारक मुकेश जी, आनंद जी, गौरव जी, पीरनगरा मठ के महंत शत्रुघ्न दास, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राजेश गुप्ता, गौ रक्षा प्रमुख बिक्की कुमार, गोगरी संयोजक छोटू कुमार, भास्कर कुमार, गौरव, मातृशक्ति की जिला संयोजिका विंदू कुमारी, किरण देवी, शोभा शर्मा, नेहा, सपना, आकांक्षा एवं रानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से संगठन विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सामाजिक सहभागिता को लेकर आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




