खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही…6 लोगों की मौत, कई घायल

खगड़िया में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही…6 लोगों की मौत, कई घायल

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ठाठा स्थित एक लाइन होटल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, इसके बाद पिकअप वैन और सफारी वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटोरिक्शा खगड़िया से सवारी लेकर गोगरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री सड़क पर जा गिरे।
घटना में मौके पर ही दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद भागने के प्रयास में ट्रक ने एक सफारी वाहन और एक पिकअप वैन में भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान एक बच्चे सहित दो अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में परबत्ता थाना क्षेत्र के झंझरा गांव निवासी स्वाती कुमारी (9 वर्ष) एवं चैधा बन्नी निवासी रामू पासवान की पहचान देर शाम तक हो पाई थी।
यातायात थाना की दारोगा नीतू पटेल ने बताया कि तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में मुंगेर, भागलपुर, गोगरी, पसराहा एवं पूर्णिया के कई लोग शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने तथा मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना देने का निर्देश दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद सदर अस्पताल में भी अफरातफरी और गमगीन माहौल बना रहा। मृतकों के परिजनों के पहुंचने पर अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। सदर विधायक बबलू मंडल ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल, भाजपा युवा नेता अंकित सिंह चंदेल समेत अन्य लोग सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से बेहतर एवं समुचित इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close