खगड़िया में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए उमड़ा मानवता का सैलाब…ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के रक्तदान महाअभियान में हुआ 33 यूनिट रक्तदान…

खगड़िया में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए उमड़ा मानवता का सैलाब…ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के रक्तदान महाअभियान में हुआ 33 यूनिट रक्तदान…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट द्वारा विश्वनाथगंज स्थित दुलारी कथा भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ. वर्षा, डॉ. प्रिया, डॉ. पूजा एवं नेहा श्वाती ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. ऋतुराज एवं डॉ. अर्णव आलोक उपस्थित रहे। शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लोगों के उत्साह और सहभागिता से कुल 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त रोग है और नियमित रक्तदान से मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है। लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। साथ ही समाज में थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर ने कहा कि संस्था हमेशा मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। वहीं संस्था के सचिव नवीन गोयनका ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से रक्तदान अभियान लगातार मजबूत हो रहा है और लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक मनीत सिंह मन्नु, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू, प्रणव प्रभात, साकेत जालान, कोषाध्यक्ष मृगांक Kumar तथा कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार, रोशन तुलस्यान, राहुल सुल्तानिया, रोहित चमरिया एवं अमित बजाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्तदान शिविर में शिवम कुमार, निशान्त प्रताप, कुमार चमरिया, जीवश कुमार, अम्बुज कुमार, डॉ. प्रभात, जीवेश कुमार, अभिजीत कुमार, मानवेन्द्र कुमार सहित कुल 33 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close