विश्व थैलेसीमिया दिवस पर 8 मई को : ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स के तत्वाधान में खगड़िया में रक्तदान शिविर… मानवता की सेवा के लिए आगे आए लोग

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर 8 मई को : ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स के तत्वाधान में खगड़िया में रक्तदान शिविर… मानवता की सेवा के लिए आगे आए लोग ..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर  8 मई 2026 को Humanity Blood Donors’ Trust खगड़िया द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मालूम हो कि यह शिविर सुबह 10:30 बजे से श्री दुलारी कथा भवन, अशोका होटल के बगल में, विद्याधायंगज, खगड़िया में आयोजित होगा। संस्था की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में समाज के लोगों का सहयोग उनके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। संस्था के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र नाहर, संस्थापक मनीत सिंह मन्नू, सचिव नवीन गोयनका, सहसचिव साकेत जालान, उपाध्यक्ष प्रणव प्रभात, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गोलू, कोषाध्यक्ष मृगांक शर्मा, अंकेक्षक रोशन तुलस्यान सहित अमित बजाज, राहुल सुल्तानिया, विनीत फोगला, विकास कुमार एवं रोहित चमड़िया सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। संस्था ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं और जरूरतमंद मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सहयोग करें।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close