खगड़िया में युवा लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने दीपक कुमार पासवान… बधाइयों का लगा तांता

खगड़िया में युवा लोजपा (रामविलास) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने दीपक कुमार पासवान… बधाइयों का लगा तांता

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन विस्तार के तहत एक अहम नियुक्ति की गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा दीपक कुमार पासवान को खगड़िया जिला का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा औपचारिक पत्र जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
जारी पत्र में विश्वास जताया गया है कि दीपक कुमार पासवान के नेतृत्व में युवा लोजपा (रामविलास) खगड़िया जिले में और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दीपक कुमार पासवान के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश सचिव डॉ. पवन जायसवाल, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष छोटू पोद्दार समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
बधाई देने वाले नेताओं ने कहा कि दीपक कुमार पासवान एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को संगठित करेंगे और जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
वहीं, अपनी नियुक्ति पर दीपक कुमार पासवान ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close