खगड़िया: खनन पदाधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप…नप सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने सांसद, विधायक व डीएम से जांच की मांग की…

खगड़िया: खनन पदाधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप…नप सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने सांसद, विधायक व डीएम से जांच की मांग की…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया के सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने जिले में कार्यरत खनन विभाग की एक महिला पदाधिकारी के विरुद्ध अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा, स्थानीय विधायक तथा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि संबंधित महिला पदाधिकारी के कार्य व्यवहार को लेकर क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आरोप है कि कार्य से जुड़े मामलों में उचित व्यवहार नहीं किया जाता तथा अप्रत्यक्ष रूप से अवैध धन की मांग किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। इन शिकायतों के कारण स्थानीय स्तर पर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
ज्योतिष मिश्रा ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि नगर परिषद से जुड़े कार्यों के सिलसिले में उन्होंने स्वयं कई बार संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सीधे संवाद के बजाय उन्हें ड्राइवर से बात करने को कहा गया। आरोप है कि ड्राइवर के माध्यम से डेली अथवा मंथली आधार पर धनराशि की मांग की गई, जो गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी के नाम पर इस प्रकार से धन की मांग की जाती है तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रभावित होती है। साथ ही इससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच भी असहज स्थिति उत्पन्न होती है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने सांसद, विधायक और जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों के बीच तथ्य स्पष्ट हो सके।
इधर, इस मामले को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है और स्थानीय लोगों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की पारदर्शी जांच से प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और विश्वास को और मजबूती मिलेगी। “कौशी एक्सप्रेस मीडिया ने इस संबंध में संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।”

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close