गयाजी में राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम को ‘भगत सिंह सम्मान 2026’

गयाजी में राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम को ‘भगत सिंह सम्मान 2026’….


गयाजी/कौशी एक्सप्रेस/बिहार की पावन भूमि गया जी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में खगड़िया की ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “भगत सिंह सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रपौत्र अमित आज़ाद के हाथों प्रदान किया गया। ह्यूमैनिटी टीम की ओर से संस्थापक मनीत सिंह मन्नु और उपाध्यक्ष संतोष कुमार ‘गोलू’ ने संयुक्त रूप से यह सम्मान ग्रहण किया।
इस अवसर पर संस्थापक मनीत सिंह मन्नु ने कहा कि यह सम्मान खगड़िया जिले के सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों को समर्पित है, जिन्होंने हर समय टीम का साथ देकर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वहीं उपाध्यक्ष संतोष कुमार ‘गोलू’ ने कहा कि आज ह्यूमैनिटी टीम जिस मुकाम पर पहुंची है, उसका पूरा श्रेय टीम के नियमित रक्तदाताओं और सक्रिय सदस्यों को जाता है।
अधिवेशन में देशभर से चुनिंदा रक्तसेवी संस्थाओं और रक्तदाताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स टीम को मिले इस सम्मान से खगड़िया के सामाजिक कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं में खुशी का माहौल है।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close