
खगड़िया में समृद्धि यात्रा की सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रशासन, एनडीए कार्यकर्ताओं व जिलेवासियों को दिया धन्यवाद…
खगड़िया में समृद्धि यात्रा की सफलता पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने प्रशासन, एनडीए कार्यकर्ताओं व जिलेवासियों को दिया धन्यवाद…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में आयोजित समृद्धि यात्रा कार्यक्रम और विशाल जनसभा की ऐतिहासिक सफलता पर जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिला प्रशासन, एनडीए कार्यकर्ताओं तथा जिलावासियों को बधाई और साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को आयोजित यह कार्यक्रम जिले के लिए गौरव और उत्साह का क्षण बन गया।
जनता दल (यूनाइटेड) की जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जिस गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत हुआ, वह खगड़िया के इतिहास में एक यादगार क्षण के रूप में दर्ज हो गया। उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों और आमजनों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया तथा संसारपुर मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान खगड़िया के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात दी। इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार जिले के समग्र विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि खगड़िया के लोगों का उत्साह, सहयोग और सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि जिले की जनता विकास के साथ खड़ी है और आगे भी इसी तरह प्रगति की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने जिले में निरंतर विकास और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सरकार की योजनाओं से खगड़िया नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने जिला प्रशासन, आमजन, जनता दल (यूनाइटेड) तथा एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, नन्दलाल मंडल एवं रूपेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




