
ॐ हॉस्पिटल में महिला का जटिल ऑपरेशन सफल… बन्नी निवासी महिला को मिली नई जिंदगी… डॉ. पवन व डॉ. वर्षा की टीम ने किया सफल शल्य उपचार
ॐ हॉस्पिटल में महिला का जटिल ऑपरेशन सफल…
बन्नी निवासी महिला को मिली नई जिंदगी… डॉ. पवन व डॉ. वर्षा की टीम ने किया सफल शल्य उपचार
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के प्रतिष्ठित ॐ हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र की एक और बड़ी सफलता दर्ज की गई है। प्राप्त सूचनानुसार बन्नी निवासी एक महिला का जटिल ऑपरेशन अस्पताल के संस्थापक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. पवन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर व संतोषजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला लंबे समय से गर्भाशय से जुड़ी गंभीर समस्या से पीड़ित थीं। जांच के दौरान गर्भाशय का आकार असामान्य रूप से बढ़ा हुआ पाया गया, साथ ही मोटाई एवं अन्य जटिलताएँ सामने आईं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया।

अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने निभाई अहम भूमिका
ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉ. पवन के शल्य कौशल एवं डॉ. वर्षा की स्त्री रोग विशेषज्ञता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आधुनिक चिकित्सा पद्धति, आवश्यक सावधानियों और अनुभवी एनेस्थीसिया टीम की मदद से यह जटिल ऑपरेशन बिना किसी जटिलता के संपन्न किया गया।
डॉ. पवन ने बताया कि समय रहते सही उपचार मिलने से महिला को बड़ी परेशानी से बचाया जा सका। वहीं डॉ. वर्षा ने कहा कि महिलाओं को गर्भाशय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर जांच व उपचार अत्यंत आवश्यक है।
परिजनों ने जताया आभार
ऑपरेशन के बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों एवं पूरे अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि ॐ हॉस्पिटल में उन्हें बेहतर इलाज, सहयोग और विश्वास मिला, जिससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
ॐ हॉस्पिटल बन रहा भरोसे का केंद्र
लगातार सफल जटिल ऑपरेशनों के कारण ॐ हॉस्पिटल क्षेत्र में चिकित्सा सेवा का एक भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से मरीज यहां इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉक्टरों के साथ-साथ अस्पताल के समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ऑपरेशन एवं देखभाल टीम में प्रशांत कुमार, प्रियतम कुमार, अमरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, पप्पू कुमार, सुमित कुमार, भवेश कुमार, जबकि नर्सिंग स्टाफ में पार्वती कुमारी, पुष्पा रानी, आशा कुमारी, सोनी कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं आशा कुमारी (2) शामिल रहीं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




