
मां का अपमान, बिहार की अस्मिता पर चोट : – संजय खंडेलिया
मां का अपमान, बिहार की अस्मिता पर चोट : – संजय खंडेलिया
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के प्रति कांग्रेस और राजद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज बिहार बंद को खगड़िया में जबरदस्त समर्थन मिला। पूरे जिले में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की और माँ के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। नारों और बैनरों के बीच खगड़िया की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार की धरती माँ की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा –कांग्रेस और राजद ने माँ को गाली देकर बिहार की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता पर प्रहार किया है। यह राजनीति का निकृष्ट स्तर है और बिहार इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। माँ के सम्मान पर एनडीए किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।” खगड़िया से उठी यह आवाज अब पूरे बिहार में गूंजेगी। जनता अब तय कर चुकी है कि असभ्यता और गाली-गलौज की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है।” आज के प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि माँ का सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण नारी शक्ति का प्रश्न है। बिहार की माताएँ और बेटियाँ अब इस आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, भाजपा नेत्री वंदना सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अश्विनी सिंह, अश्विनी चौधरी, भाजपा नेता सुनील मेहता, रोहित राय पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश शर्मा, नीतीश पटेल, कुलदीप आनंद, आशीष हिंदू, नीलकमल दिवाकर, राजकमल दिवाकर, राहुल राजकुमार, ऋषि कुमार, गौतम साहनी, संजय ठाकुर, रितेश आनंद, हर्ष केडिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*