खगड़िया : नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा-  होली पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनाएं…असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर बनी रहेगी…

खगड़िया : नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा-  होली पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनाएं…असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर बनी रहेगी…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार को होली पर्व व ईद के मद्देनजर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में थानाप्रभारी ने शहर के विभिन्न वार्डो से आये जनप्रतिनिधियों एवं शांति समितियों के सदस्यों से रूबरु- हुए। उन्होनें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों आदि को संबोधित करते हुए कहा कि हर त्योहार का अपना एक रंग होता है, जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं। रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नतायें मिट जाती है और सब बस एक रंग के हो जाते हैं। उन्होंने ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन पर्व को सौहार्दयपूर्ण मनाने के लिए  कृतसंकल्पित है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपसी सदभाव एवं भाईचारा के साथ होली का पर्व मनायें। थानाध्यक्ष ने उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों, समाज सेवियों तथा वार्ड प्रतिनिधियों से अपने-ंअपने क्षेत्रों के बारे में होली पर्व के मद्येनजर समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होनें कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दयपूर्ण वातावरण बनाना हमारी सर्वोच्य प्राथमिकता है और इसमें आप सबों का साथ अपेक्षित है। किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि होली में किया हुड़दंग, रंग में डाला भंग तो पुलिस बन जायेगी दबंग। शांति समिति की बैठक में आये हुए जनप्रतिनिधियों को कहा कि आप लोग के ताल-ंमेल के बिना पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती है। वैसे सख्श जो आपको असामाजिक तत्व प्रतीत होते हैं आप फौरन  संचालित जिला नियंत्रण कक्ष पर सूचना अबिलंब दें। किसी भी परिस्थिति में असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि सोशल मिडिया पर कड़ी निगरानी रखी जायगी एवं समय रहते कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी। उन्होनें सभी सम्मानित प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोग हमें किसी भी माध्यम से सूचना उपलब्ध करवा सकते हैं। वहीं सरस्वती पूजा समिति के तीन संस्था को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया गया। वहीं बैठक में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, उदय यादव, बाबा राहुल देव, शरद तुलस्यान, सुनील पटेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार, मधु पटवा, विक्रम कुमार, बीजेपी नेता नंदू साह, राज कुमार फोगला, सहित सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close